Dr surya sexual wellness clinic
9235199701
उपयोगी जानकारी और ज्ञानवर्धक लेख
हमारी मुख्य वेबसाइट पर जाएँ हमारी सेवाओं, उपचार एवं अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें

फोरप्ले और आफ्टर प्ले: सेक्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

*फोरप्ले और आफ्टर प्ले: सेक्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान*

कपल के बीच सेक्सुअल एक्टिविटी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करती है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि पुरुष और महिलाएं सेक्स के दौरान अलग-अलग चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

महिलाओं की शिकायत अक्सर होती है कि सेक्स के बाद उनके पति उनकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं, जिससे उन्हें बहुत बुरा लगता है। लेकिन इसमें पुरुषों की गलती नहीं होती है। सेक्स को स्त्री और पुरुष दोनों अलग तरह से महसूस करते हैं।

पुरुष के लिए सेक्स में शारीरिक भागीदारी ज्यादा मायने रखती है, जबकि स्त्री के लिए ये मन से जुड़ा रिश्ता होता है। पुरुष बिना प्यार के अपनी इच्छा से सेक्स कर सकता है, लेकिन स्त्री जब तक किसी पुरुष को मन से नहीं चाहेगी, वो सेक्स के लिए तैयार नहीं होगी।

महिलाओं को सेक्स से पहले फोरप्ले और सेक्स के बाद आफ्टर प्ले की जरूरत होती है। सेक्स से पहले पति-पत्नी जब फोरप्ले करते हैं, एक दूसरे के बॉडी पार्ट्स को छूते हैं, किस करते हैं, तो इससे उनमें उत्तेजना बढ़ती है और वे शारीरिक संबंध को एंजॉय करते हैं।

इसी तरह सेक्स के बाद स्त्री की इच्छा होती है कि पति कुछ पल उसके पास रहे, उसे छूए, प्यार करे। ऐसा करने से स्त्री को संतुष्टि मिलती है।

कई पुरुष अपनी बीवी से प्यार बहुत करते हैं, लेकिन उसकी शारीरिक जरूरतों को समझ नहीं पाते, जिसके कारण बिना गलती के पत्नी उन्हें दोषी मान लेती है।

सेक्स को लेकर महिलाओं की क्या इच्छाएं और जरूरतें हैं, इसके बारे में उन्हें पति से बात जरूर करनी चाहिए। इससे पति आपके मन की बात समझ पाएंगे और आपकी सेक्स लाइफ और हेल्दी हो जाएगी।

91 9235199701
लेख पसंद आया? शेयर करें
☎