Dr surya sexual wellness clinic
9235199701
उपयोगी जानकारी और ज्ञानवर्धक लेख
हमारी मुख्य वेबसाइट पर जाएँ हमारी सेवाओं, उपचार एवं अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें

बाँहों का मिलना शरीर का मिलन है। लेकिन हृदय का मिलना, आत्मा का मिलन है।

बाँहों का मिलना शरीर का मिलन है। 
लेकिन हृदय का मिलना, आत्मा का मिलन है। 

    बहुत लोग साथ रहते हैं, 
फिर भी एक-दूसरे को कभी महसूस नहीं कर पाते। वे एक ही घर में रहते हैं, एक ही बिस्तर पर सोते हैं, पर उनके बीच हज़ारों मील की दूरी होती है।

    और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, 
जो वर्षों तक नहीं मिलते, फिर भी एक-दूसरे की धड़कनों में बसे रहते हैं। प्रेम दूरी से नहीं टूटता, क्योंकि प्रेम का घर शरीर में नहीं, चेतना में होता है।

प्रेम को शरीर तक सीमित मत करो। 
शरीर तो समय के साथ बदल जाएगा। सौंदर्य मिट जाएगा। यौवन चला जाएगा। लेकिन यदि तुमने किसी की आत्मा को छू लिया, तो वह स्पर्श कभी समाप्त नहीं होगा।

● एक माँ का बेटा विदेश में रहता है। 
   वर्षों तक वह उसे गले नहीं लगा पाती, 
   लेकिन हर सुबह उसकी सलामती की प्रार्थना 
   करती है। यह प्रेम है। बाँहों का सहारा नहीं, 
   फिर भी प्रेम जीवित है।

  प्रेम का सर्वोच्च रूप अधिकार नहीं, अनुभव है।
- जब किसी का स्मरण तुम्हारे भीतर शांति भर दे..
- जब उसकी खुशी देखकर तुम्हारे भीतर आनंद उठे
- जब उसके होने मात्र से तुम्हारा अस्तित्व महकने लगे... 

    तो समझना कि प्रेम घट चुका है।
    महसूस करना, प्रेम की सबसे सूक्ष्म भाषा है। 
    वहाँ शब्दों की ज़रूरत नहीं रहती।

   
  - जहाँ प्रेम अधिकार बन जाता है, 
    वहाँ प्रेम मर जाता है। 
  - जहाँ प्रेम केवल अनुभव रह जाता है, 
    वहाँ वह प्रार्थना बन जाता है..

यदि तुम किसी को अपने भीतर प्रेम, करुणा और कृतज्ञता के साथ महसूस कर सकते हो, तो प्रेम अपनी पूर्णता में घट रहा है। उसे हर समय पाने, छूने या अपने पास रखने की आवश्यकता नहीं...


   प्रेम किसी को पा लेने का नाम नहीं, 
   स्वयं को इतना जागृत कर लेने का नाम है कि किसी की उपस्थिति, चाहे दूर ही क्यों न हो, तुम्हारे भीतर आनंद, करुणा और मौन की लहरें जगा दे। 

जब किसी को जी भरकर महसूस करना आ जाए, 
तब बाँहों का सहारा आवश्यक नहीं रह जाता; 
क्योंकि आत्माएँ वहाँ मिल चुकी होती हैं, 
जहाँ शरीर कभी पहुँच ही नहीं सकते...

जिस दिन किसी की अनुपस्थिति भी 
तुम्हें उसकी उपस्थिति जितनी जीवंत लगे, उस दिन जानना कि प्रेम संबंध नहीं रहा—   
वह #ध्यान बन गया, वह #प्रार्थना बन गया, 
वह स्वयं #परमात्मा का द्वार बन गया...


🔒 पूरी गोपनीयता और प्राइवेसी के साथ इलाज। 👨‍⚕️ अनुभवी परामर्श एवं उचित मार्गदर्शन। 📞 परामर्श हेतु संपर्क करें: 9235199701

#Sexologist #SexologistDoctor #MaleHealth #FemaleHealth #GuptRog #SexProblem #SexTreatment #PrematureEjaculation #ErectileDysfunction #Infertility #WomenHealth #MenHealth #ConfidentialTreatment #Lucknow #HealthCare #AyurvedicTreatment #RelationshipCounseling #MarriedLife #HealthyRelationship #SexualWellness

लेख पसंद आया? शेयर करें
☎